कार्यालय कलेक्टर (जिला ई-गवर्नेंस), जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 5-7 वर्ष एवं 15-17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक आधार अपडेट (MBU) शिविर के माध्यम से कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उक्त अभियान के तहत जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, नोडल अधिकारी, शिक्षकों एवं आधार ऑपरेटरों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित करने तथा शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
Back to notices
Notice board