Resources and learning

Frequently asked questions

Aadhaar Realeted

अगर आपके आधार Your Aadhaar has been deactivated under regulation 28 of the Aadhaar (Enrolment & Update) Regulations, 2016 बता रहा है तो क्या करें|
यह समस्या आमतौर पर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और युवाओं के साथ होती है, क्योंकि वे समय पर अपना अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update) नहीं करा पाते हैं। आधार दोबारा चालू कराने की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step)ऑनलाइन या सेंटर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करें किसी नजदीकी आधार नामांकन केंद्र (Aadhaar Enrolment Center) पर जाएं या myAadhaar पोर्टल का उपयोग करें। अपने मान्य और असली PoI, PoA दस्तावेज़ अपलोड या जमा करें।अपडेट होने के बाद आधार अपडेट नामांकन पर्ची (Aadhaar Update Enrolment Slip) जरूर लें, जिसमें 14 अंकों की नामांकन आईडी (EID) होती है।दस्तावेज़ों का सेट तैयार करें अपडेट के लिए इस्तेमाल किए गए PoI, PoA और PoB दस्तावेज़ों की कॉपियां (फोटोकॉपी) एक साथ रखें। इसमें नई अपडेट नामांकन पर्ची (Enrolment Slip) की कॉपी भी जोड़ें। क्षेत्रीय निदेशक (Regional Director) के नाम एक प्रार्थना पत्र (Application Letter) लिखें। पत्र में अपना नाम, आधार नंबर, नामांकन आईडी (EID) लिखें और समझाएं कि बायोमेट्रिक/डॉक्यूमेंट अपडेट के बाद आप आधार चालू कराने का अनुरोध कर रहे हैं। UIDAI RO हैदराबाद के पते पर भेजें इन सभी दस्तावेज़ों को स्पीड पोस्ट (Speed Post) या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए इस पते पर भेजें: UIDAI Regional Office, Hyderabad 6th Floor, Begumpet Metro Station Building,Begumpet, Hyderabad - 500016,Telangana. आधार सस्पेंड क्यों हुआ?अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU): UIDAI के नियमों के अनुसार, बच्चों का बायोमेट्रिक दो बार अपडेट करना जरूरी है—पहली बार 5 वर्ष की उम्र पर और दूसरी बार 15 वर्ष की उम्र पर। ऐसा न करने पर आधार अपने आप सस्पेंड हो जाता है।दस्तावेज़ विवाद (Document Disputes): अगर नाम या जन्मतिथि जैसे विवरणों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा मैन्युअल वेरिफिकेशन होने तक आधार को रोक दिया जाता है। आवश्यक दस्तावेज 1. पहचान का प्रमाण (Proof of Identity - POI) (नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक असली कॉपी साथ ले जाएं, जिसमें आपका नाम और फोटो हो): Voter ID Card Driving License Indian Passport मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड का मार्कशीट या ट्रांसफर सर्टिफिकेट (फोटो के साथ) [1] 2. पते का प्रमाण (Proof of Address - POA) (नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक असली कॉपी, जिस पर आपका मौजूदा सही पता लिखा हो): Bank Passbook (सरकारी या शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक की, जिस पर फोटो हो और बैंक मैनेजर के हस्ताक्षर/स्टैम्प हों) Ration Card Electricity Bill / Water Bill / Gas Connection Bill (जो 3 महीने से अधिक पुराना न हो) Voter ID या Passport (इसे POI और POA दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है) Domicile Certificate (मूल निवास प्रमाण पत्र) UIDAI Standard Certificate
अगर आपके आधार Your Aadhaar has been cancelled under regulation 27 of the Aadhaar (Enrolment & Update) Regulations, 2016 बता रहा है तो क्या करें|
विनियम 27 (Regulations 27) क्या है डुप्लिकेट नामांकन (duplicate enrolment) या बायोमेट्रिक अपवाद (biometric exception) के कारण आधार रद्द कर दिया गया है। यदि डुप्लिकेट आधार उपलब्ध नहीं है, तो नया नामांकन (fresh enrolment) कराना आवश्यक है। यदि ईआईडी (EID) को अस्वीकार कर दिया गया है, तो डुप्लिकेट ईआईडी को यूआईडीएआई (UIDAI) हेल्पलाइन 1947 के माध्यम से वापस प्राप्त किया जा सकता है। आधार नंबर धारक 1947 पर कॉल करके और अपना पिन कोड देकर भी अपना आधार नंबर प्राप्त कर सकते हैं। 10 वर्ष से कम उम्र के मामलों में, बच्चे का पहले से ही एक डुप्लिकेट आधार नामांकन हो सकता है। बच्चे का नाम और पंजीकृत पिन कोड देकर यूआईडीएआई हेल्पलाइन 1947 के माध्यम से डुप्लिकेट ईआईडी प्राप्त की जा सकती है। निवारण यदि आपके पास एनरोलमेंट पर्ची (EID) है हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करें: अपने फोन से 1947 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। विवरण दें: कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव को अपनी 14-अंकीय नामांकन आईडी (EID), तारीख और समय बताएं। पिन कोड वेरिफाई कराएं: वे आपसे आपके पते का पिन कोड (PIN Code) पूछेंगे। आधार नंबर प्राप्त करें: यदि सिस्टम में आपका पुराना आधार नंबर मिल जाता है, तो वे आपको आपका आधार नंबर (Aadhaar Number) दे देंगे। यदि 10 साल से कम उम्र के बच्चे का मामला है विवरण के साथ कॉल करें: हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करें। बच्चे की जानकारी दें: बच्चे का नाम और नामांकन के समय दिया गया पिन कोड बताएं। पुरानी EID ढूंढें: इसके जरिए अधिकारी बच्चे का पुराना डुप्लिकेट EID ढूंढकर आपको दे देंगे, जिससे आधार डाउनलोड किया जा सकेगा। यदि पुराना आधार नहीं मिल पा रहा है नया नामांकन (Fresh Enrolment): यदि हेल्पलाइन से पुराना आधार नंबर या डुप्लिकेट EID नहीं मिल पाती है, तो आपको नजदीकी आधार केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) जाकर फिर से नया नामांकन करवाना होगा। बायोमेट्रिक अपडेट: नया नामांकन करते समय अपने बायोमेट्रिक्स (उंगलियों के निशान और आंख की पुतली) को ठीक से स्कैन करवाएं ताकि बायोमेट्रिक अपवाद (Exception) की समस्या दोबारा न हो। शिकायत दर्ज करके यदि इन सभी के बावजूद भी आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो आपको अपने नजदीकी किसी भी आधार सेवा केंद्र में सही आवश्यक दस्तावेजो के साथ उपस्थित होना होगा उसके बाद आधार ऑपरेटर आपके शिकायत को UIDAI के पोर्टल में दर्ज करेंगा फिर UIDAI कि टीम अपने मुख्य डेटाबेस (CIDR) में माध्यम से आपके शिकायत पर कार्यवाही करेगी जिसकी जानकारी आपको UIDAI के पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी [ऑपरेटर द्वारा दर्ज शिकायत] ➔ [CRM ऑटो-असाइनमेंट] ➔ [क्षेत्रीय कार्यालय (RO) / तकनीकी टीम] ➔ [CIDR डेटाबेस सुधार] ➔ [समाधान और क्लोजर]
आधार कार्ड में नाम परिवर्तन व सरनेम (बदलने , हटाने , जोड़ने ) के लिए क्या करें |
निवारण गज़ट नोटिफिकेशन (Gazette Notification) - यदि आप अपना पूरा नाम बदल रहे हैं या सरनेम में बदलाव , जोड़ना या हटाना चाहते है तो आपको गज़ट नोटिफिकेशन (Gazette Notification) बनवाना पड़ेगा | गज़ट नोटिफिकेशन (Gazette Notification) बनवाने हेतु पूरी प्रक्रिया व दस्तावेज कि जानकारी नीचे दिया गया है गज़ट नोटिफिकेशन (Gazette Notification) बनवाने हेतु आपको सभी आवश्यक दस्तावेजो के साथ आस पास कि किसी भी सेवा सेतु केंद्र में स्वयं उपस्थित होना होगा उसके बाद सेवा सेतु ऑपरेटर आपके सभी दस्तवेजो कि जांच के पश्चात आपके आवेदनों को जमा कर गज़ट नोटिफिकेशन (Gazette Notification) के लिए आवेदन करेगा | आवश्यक दस्तावेज 430 रू. (चार सौ तीस रुपये मात्र) का भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा से चालान की मूल प्रति। (हेड – 0058 – मुद्रण तथा लेखन सामग्री, 102 – राजपत्र आदि के प्रकाशन एवं अन्य प्रातियां) 50 रू. के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर में (प्ररूप-तीन) में नोटराइज्ड शपथ पत्र (आवेदन की तारीख से तीन माह से अधिक पुराना ना हो)। स्थानीय समाचार पत्र में नाम परिवर्तन के (प्ररूप-एक) में सूचना के प्रकाशन की मूल प्रति (आवेदन की तारीख से तीन माह से अधिक पुराना ना हो)। दो गवाहों के नाम, हस्ताक्षर एवं पते के साथ (प्ररूप-दो) में विलिख प्ररूप की मूल प्रति। पुराना नाम और नया नाम सत्यापन दस्तावेज़ सभी प्रकार के दस्तावेज/पहचान पत्र/आई.डी., जिनका शपथ पत्र में उल्लेख किया गया हो। आवेदक का शासकीय पहचान पत्र गवाह का शासकीय पहचान पत्र

Sewa Setu Realeted

सेवा सेतु ID हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या है
सेवा सेतु ID हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड का फोटो कॉपी पैन कार्ड का फोटो कॉपी पासबुक का फोटो कॉपी CSC सर्टिफिकेट कि प्रति चरित्र प्रमाण पत्र CSC के Deskboard का प्रिंट आउट पांच हजार का FD ( जिला कलेक्टर कार्यालय जांजगीर चाम्पा छ.ग. एवं आवेदक के नाम से ) अवाधि 5 वर्ष सेवा सेतु का बैनर लगा हुआ शॉप का अन्दर बाहर का फोटो 50 रू. के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर में निर्धारित प्रारूप कि मूल प्रति नोटरी के साथ सेवा सेतु Application सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ जिला ई गवर्नेंस शाखा जांजगीर चाम्पा के उपस्थित होये...