जिले में 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर, 2026 तक "सेवा संकल्प अभियान" का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना, केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
दीपावली पर्व 2026 के अवसर पर जिला जांजगीर-चांपा में अस्थायी पटाखा अनुज्ञप्ति (Temporary Firecracker License) प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित करने के संबंध में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति एवं आवश्यक दिशा-निर्देश। विस्तृत जानकारी हेतु संलग्न PDF देखें।
कार्यालय कलेक्टर (जिला ई-गवर्नेंस), जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 5-7 वर्ष एवं 15-17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक आधार अपडेट (MBU) शिविर के माध्यम से कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उक्त अभियान के तहत जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, नोडल अधिकारी, शिक्षकों एवं आधार ऑपरेटरों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित करने तथा शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।