जिला जांजगीर-चांपा में लोक सेवा गारंटी योजना के अंतर्गत नागरिकों को समय-सीमा में शासकीय सेवाओं का लाभ प्रदान करने एवं आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
वर्ष 2022 में 1 जनवरी से वर्तमान अवधि तक जिले में लगभग 3 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2 लाख 87 हजार 185 आवेदनों का निराकरण किया गया। इनमें आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, सीमांकन, बंटवारा सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदन शामिल हैं।
जिला प्रशासन एवं जिला ई-गवर्नेंस टीम द्वारा ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
यह उपलब्धि जिले में डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता एवं नागरिकों को समयबद्ध शासकीय सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
जिला जांजगीर-चांपा में लोक सेवा गारंटी योजना के अंतर्गत नागरिकों को समय-सीमा में शासकीय सेवाओं का लाभ प्रदान करने एवं आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए प्रभावी कार्य किया जा रहा है।जिले में लोक सेवा गारंटी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के माध्यम से 1 जनवरी से 11 नवंबर वर्ष 2022 तक1 लाख 23 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, सीमांकन, विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदन शामिल हैं।ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के तहत लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने और आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण में जिला जांजगीर-चांपा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।