Events Gallery
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर जिला जांजगीर-चांपा में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (CHiPS) द्वारा आधार एवं सेवा सेतु का विशेष पंडाल (स्टॉल) लगाया गया
Event date: 02 Nov 2026
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर जिला जांजगीर-चांपा में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (CHiPS) द्वारा आधार एवं सेवा सेतु का विशेष पंडाल (स्टॉल) लगाया गया। इस पंडाल के माध्यम से राज्योत्सव में शामिल होने वाले नागरिकों को आधार एवं सेवा सेतु से संबंधित विभिन्न सेवाओं की जानकारी एवं आवश्यक सहायता प्रदान की गई। शिविर के दौरान नागरिकों की समस्याओं को सुना गया तथा आधार एवं शासकीय ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल शासकीय सेवाओं से जोड़ना, सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना रहा।