सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यालयों में आधार MBU (Mandatory Biometric Update) शिविर आयोजित करने संबंधी महत्वपूर्ण सूचना
कार्यालय कलेक्टर (जिला ई-गवर्नेंस), जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 5-7 वर्ष एवं 15-17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक आधार अपडेट (MBU) शिविर के माध्यम से कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त अभियान के तहत जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, नोडल अधिकारी, शिक्षकों एवं आधार ऑपरेटरों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित करने तथा शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।संबंधित अधिकारी एवं आधार ऑपरेटर संलग्न आदेश एवं शिविर सूची का अवलोकन कर निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।संलग्न: आधार MBU शिविर आयोजन संबंधी कार्यालयीन आदेश एवं शिविर सूची।
Read more